भौतिक विज्ञान की परिभाषा :- भौतिक विज्ञान अथवा भौतिकी शास्त्र, प्रकृति विज्ञान की एक विशाल शाखा है। भौतिक विज्ञान को परिभाषित करना कठिन है। क्योंकि
कुछ विद्वानों के मत के अनुसार यह ऊर्जा का विषय विज्ञान है, और इसके अंतर्गत ऊर्जा के रूपांतरण और उसके द्रव्य सबंधो की विवेचना की जाती है। इसके द्वारा प्रकृति जगत और इसकी आन्तरिक क्रियाओं-कलापों का अध्ययन किया जाता है।
इसके सिद्धांत सभी विज्ञान में मान्य हैं| और विज्ञान के प्रत्येक अंग में लागू होता हैं। इसका क्षेत्र बहुत ही विस्तृत क्षेत्र है| और इसकी सीमा निर्धारित करना अति दुष्कर है।
इसमें सभी वैज्ञानिक विषय अल्पाधिक मात्रा में इसके अंतर्गत शामिल हो जाते हैं।
विज्ञान की और भी अन्य शाखायें या तो सीधे ही भौतिक पर आधारित होती हैं, या इनके तथ्यों को इसके मूल सिद्धांतों से जुड़े रहने का प्रयास किया जाता है।
Hiii
LikeLiked by 1 person